Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

सु्प्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, 39 महिला सैन्य अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन

सेना की 39 महिला सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बड़ी जीत हासिल की है. इन महिलाओं को एक सप्ताह के भीतर सेना में स्थायी कमीशन दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि केंद्र सरकार एक हफ्ते के भीतर 71 में से 39 योग्य महिला सैन्य अधिकारियों को स्थायी कमीशन दे. इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र को यह भी बताने का आदेश दिया है कि बाकी अधिकारियों को स्थायी कमीशन से वंचित क्यों किया गया।

सेना में स्थायी कमीशन का मतलब है कि एक अधिकारी सेवानिवृत्त होने तक सेना में सेवा कर सकता है। बाद में वह पेंशन के भी हकदार होंगे। अब महिला अधिकारी भी सेवानिवृत्ति तक सेना में सेवा दे सकती हैं।

Related posts

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- नई पार्टी बना रहा हूं, नाम नहीं ले सकता

Live Bharat Times

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के नाम पर हो रहा गोरखधंधा, मॉडल निकिता धग ने उठाई आवाज

Live Bharat Times

कार्तिक मास : इस माह में योगनिंद्रा से जागते हैं भगवान विष्णु, इस काल में तीर्थ स्नान व दान देने की परंपरा

Admin

Leave a Comment