Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, CWC मीटिंग में हार पर महा-मंथन

पांच राज्य के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दिल्ली में बैठक हुई. बैठक में फैसला लिया गया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ेगी.

बैठक के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी उनका नेतृत्व करें. लेकिन कांग्रेस का अध्यक्ष 20 अगस्त को होने वाले पार्टी के अगले चुनाव में चुना जाएगा. CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि गांधी परिवार की वजह से पार्टी कमजोर हो रही है. अगर आप लोगों को एसा लगता है तो हम किसी भई प्रकार का त्याग करने के लिए तैयार है. बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश भी की. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सभी को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा है.

सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि हमारा मक़सद कांग्रेस को मजबूत करना है. कांग्रेस अप्रैल में चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है. हरीश चौधरी ने पंजाब हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मैं पंजाब के नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं. हम नई रणनीति के साथ फिर लड़ेंगे.

Related posts

स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएंगे अंबानी, बीमारी की पहचान के लिए सस्ते टेस्टिंग किट लाएंगे

Live Bharat Times

यूपी चुनाव: कोविड पॉज़िटिव होने के बाद सीएम योगी से मिलने वाले बीजेपी विधायक पर केस दर्ज, डीएम के आदेश पर एफआईआर

Live Bharat Times

‘विश्वसनीय जानकारी होने पर सीबीआई सीधे दर्ज कर सकती है प्राथमिकी, प्रारंभिक जांच जरूरी नहीं’- सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Live Bharat Times

Leave a Comment