Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में आया श्रद्धालुओं का सैलाब

आज सोमवती अमावस्या के दिन उत्तराखड  धर्मनगरी हरिद्वार में  श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के लिए रात से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। इस बार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने से श्रद्धालुओं पर भगवान शिव की अपार कृपा बरसेगी। ऐसा इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि इस बार अमावस्या सोमवार को पड़ रही है और परिघ योग और शिव योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। ऐसा संयोग सैकड़ों वर्षों में कभी-कभी ही  बनता है। इससे पहला ऐसा संयोग यह करीब  255 साल पहले बना था। ज्योतिषाचार्यों का दावा है कि सोमवती अमावस्या पर पड़ रहे परिघ और शिव योग के विशेष संयोग में स्नान करने वाले को बेहद ही पुण्य लाभ मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि परिघ योग व्यक्ति को उसके शत्रुओं पर विजय दिलाता है।

सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। यह साल में केवल एक या दो बार ही पड़ती है। आज सुबह 03:57 बजे से लेकर यह 11:03 बजे तक है। इसके बाद से पूरे दिन शिव योग रहेगा। ऐसी मान्यता है कि अमावस्या पर गंगा स्नान करने से देवों के देव महादेव की विशेष कृपा बरसेगी। परिघ योग में गंगा स्नान करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। इस योग के स्वामी शनिदेव हैं, जबकि शिव योग भक्ति और साधना के लिए सबसे उत्तम योग है।

ऐसा माना जाता है कि इसी योग में रावण ने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया था। तब भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर रावण को त्रिलोक विजेता होने का वरदान और आशीर्वाद दिया था।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर भड़की कांग्रेस, पूछा – क्या गुजरात चुनाव में पीएम मोदी ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया?

Admin

महाराष्ट्र: चेंबूर के कार्यक्रम में गायक सोनू निगम से मारपीट, वीडियो वायरल, शिवसेना विधायक के बेटे पर आरोप

Live Bharat Times

बरेली : तेल डालने के विवाद को लेकर सेल्समेन ने कारोबारी को गोली मारी

Live Bharat Times

Leave a Comment