Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अखिलेश, डिंपल पहुंचे भोगांव,मैनपुरी सीट जीताने पर जनता को किया धन्यवाद

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी उत्साहित है। आज शनिवार को अखिलेश पत्नी डिंपल के साथ भोगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहाँ सपा प्रमुख ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैं जिस जनता के साथ अन्याय हुआ उसी ने लोकसभा उप चुनाव में सपा को जिताने का काम किया है। अखिलेश ने कहा भोगांव के मतदाताओं ने जो कमी विधानसभा चुनाव में रह गई थी, उसे भी पूरा कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम अंतर से सपा सीट हार गई थी, लेकिन इस बार लोकसभा उप चुनाव में भोगांव की जनता ने बड़ी जीत दिलाने का काम किया है।

बीजेपी को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं की सूची अर्द्घसैनिक बल नहीं बनाते हैं। ये सूची यहीं के भाजपा कार्यकर्ता बनाते हैं और प्रशासन को देने का काम करते हैं। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाती है।दूसरी तरफ सांसद डिंपल यादव मैनपुरी की जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा की कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र ने इतिहास रच दिया है। सभी जानते हैं कि मैनपुरी वह क्षेत्र है, जिसने नेताजी को हमेशा सम्मान दिया है। इसके साथ ही अब मैनपुरी की जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया है। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव व अन्य नेता मौजूद रहे।

Related posts

नेपाल में 6.3 तरीवता का भूकंप आया 6 की मौत

Live Bharat Times

ज्योतिष प्रभाव: सावधान रहें, इन घटनाओं का आपके प्रेम जीवन पर पड़ेगा प्रभाव!

Admin

बीजेपी के लिए ये 9 राज्य में जितना होगी बड़ी चुनौती, कई मुद्दे बनेंगे कारण 

Admin

Leave a Comment