Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर देंगे सलमान खान, जानें कितना होगा किराया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन भाईजान फिल्मों के अलावा कई तरह के बिजनेस में भी हिस्सा लेते हैं. यानी एक्टिंग के साथ-साथ सलमान खान को बिजनेस की भी अच्छी समझ है. सुपरस्टार इन दिनों रियल एस्टेट के कारोबार से काफी जुड़े हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक बड़ी डील भी साइन की है.

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने 27,650 स्क्वेयर फीट एरिया में बनी अपनी प्रॉपर्टी को लेकर डील साइन की है. दरअसल, अभिनेता ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में स्थित एक संपत्ति के लिए अनुबंध का नवीनीकरण किया है. जिसके अनुसार इस संपत्ति का प्रथम वर्ष का किराया रु. 89.6 लाख और अगले साल यह बढ़कर रु 94.08 लाख प्रति माह हो जाएगी. कंपनी ने इसके लिए 2.68 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने सांताक्रूज में अपनी संपत्ति के निचले भूतल, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल को टीएनएसआई रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दिया है. उनकी संपत्ति का क्षेत्रफल करीब 27,650 वर्ग फुट है.

Related posts

मोदी पुतिन शिखर वार्ता: वैश्विक मीडिया ने माना भारत की कूटनीति का दबदबा

Live Bharat Times

मनीष सिसोदिया को है केजरीवाल की हत्या की आशंका, मनोज तिवारी और बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप

Admin

IPL 2023 / पहले टीम इंडिया से छुट्टी, बाद में कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से पत्ता कटा, अब इस दिग्गज का IPL करियर भी खतरे में!

Live Bharat Times

Leave a Comment