Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

मैं गांधीवादी नहीं हूं, नेताजी सुभाष चंद्रवादी हूं: कंगना रनौत

8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना का उद्घाटन किया था. इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश के तमाम नेता, सितारे और हस्तियां सहभागी बने थे. पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया. इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पहुंचीं थी. कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले कंगना ने मीडिया से बात की,

कंगना रनौत ने कहा कि ‘मैंने हमेशा कहा है और आज भी कहूंगी कि हमें जो आजादी मिली है वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे कई क्रांतिकारियों की वजह से है. यह आजादी हमें मांगने से नहीं मिली, आजादी हमें अपने हक से मिली. हमें इसके लिए लड़ना पड़ा था.

कंगना ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं नेता सुभाष चंद्रवादी हूं, मैं गांधीवादी नहीं हूं. यह बहुत से लोगों को परेशान करता है कि मैं ऐसी चीजें करती हूं. लेकिन सबकी अपनी-अपनी विचारधारा है. मेरा मानना ​​है कि नेताजी और सावरकरजी के संघर्ष को छिपा दिया था. केवल एक तरफी चीजों को दिखाया गया कि एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरे को आगे बढ़ा दो, या दांडी यात्रा ने हमें आजादी है. लाखों लोगों ने खून बहाया है तब इस देश को आजादी मिली है.

Related posts

डिग्री विवाद पर बोले शरद पवार, बीजेपी ने कहा: ‘आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस,…’

Live Bharat Times

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा हमने बहुत कुछ सहा, पीएम का बोलना जरूरी था

Admin

सिंगर अदनान सामी के भाई ने लगाए उन पर गंभीर आरोप

Live Bharat Times

Leave a Comment