Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

घर में सुख समृद्धि के लिए इन वास्तु उपाय को जरूर अपनाएं

वास्तु शास्त्र बहुत ही पुराना है। वास्तु शास्त्र में बहुत से नियम बताए गए हैं। घर में हर चीज के लिए एक दिशा होती है। अगर हर चीज सही जगह पर हो तो आपके जीवन में सुख समृद्धि रहती है। इसके विरुद्ध अगर आपका घर वास्तु शास्त्र के हिसाब से नहीं है तो आपको बहुत सी दिक्कतें आती है। लेकिन आप कुछ वास्तु उपायों को करके वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इसके अलावा अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास वास्तु टिप्स लेकर आए हैं। इन्हें फॉलो करके आप अपनी धन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए रोजाना घर के मुख्य द्वार के पास घी के दीपक जलाने चाहिए। इससे आपको फायदा होगा। इसके अलावा एक तांबे का लोटा पानी भर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। पूरी रात किसे ऐसे ही रहने दें। उसके बाद सुबह इस पानी को बाहर फेंके। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी। आपके बिगड़ते हुए काम बनेंगे। इसके अलावा आप अपने घर में उत्तर दिशा में एक लक्ष्मी जी की तस्वीर जरूर लगाएं। उस तस्वीर में मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान हो इस बात का ध्यान रहे। इसके अलावा उनके हाथ में सोने के सिक्के का घड़ा हो तो और भी अच्छा है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहती है।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

आइये जानते है केरल के फेमस मंदिर से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स

Live Bharat Times

तीज-त्योहार व परंपरा: 24 मार्च को होगी शीतला सप्तमी और 25 को होगी शीतलाष्टमी पर्व, इस व्रत में करें ठंडा खाना

Live Bharat Times

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन है व्रत, भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

Live Bharat Times

Leave a Comment