Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मानसून में चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ये दो फेस पैक जरूर अप्लाई करें

मानसून में अक्सर हमारी स्किन सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता। ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से हमारी स्किन और ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसे में आपको घरेलू प्रोडक्ट से ही अपने चेहरे पर निखार लाना चाहिए। वैसे तो बहुत से नुस्खे होते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए दो खास फेस पैक लेकर आए हैं। इसके इस्तेमाल से आप पार्लर जैसा लुक पा सकेंगी। इन घरेलू नुस्खों से आपके चेहरे के दाग धब्बे फिर दूर होंगे। आइए इन दो फेस पैक के बारे में जानते हैं।
मानसून में चेहरे की खास देखभाल जरूरी होती है। ऐसे में यह दो नुस्खे आपके काम आएंगे। सबसे पहले आप थोड़ी सी मलाई लेकर उसमें चुटकी भर हल्दी डालें। अब इस मिश्रण से चेहरे पर अच्छे तरीके से मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे तरीके से धो लें। इससे आपके चेहरे पर अलग ही चमक आ जाएगी। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी का भी जरूर इस्तेमाल करें। थोड़ी मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें गुलाब जल डालें अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन वाले एरिया पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे अच्छे पानी से धो लें। इन उपायों को हफ्ते में दो बार जरूर करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

क्या मसाले और जड़ी-बूटियाँ समाप्त हो सकती हैं? कैसे पता चलेगा कि वे खराब हो गए हैं?

Live Bharat Times

अचानक हार्ट बीट क्यों बढ़ जाती हे , जाने कारण और लक्षण।

Live Bharat Times

Belly Fat : बेली फैट बर्न करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 योगासन

Admin

Leave a Comment