Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

डूंगरपुर की राजकुमारी और बीकानेर की राजमाता सुशीला कुमारी का निधन

बीकानेर राजपरिवार की अंतिम महारानी और राजमाता तथा डूंगरपुर की राजकुमारी सुशीला कुमारी का शुक्रवार देर रात लालगढ़ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। उन्हें पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी। सुशीलाकुमारी का अंतिम संस्कार रविवार को सागर गांव में स्थित राजपरिवार के श्मसान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को जूनागढ़ में उनकी पार्थिव देह आम लोगों के दर्शन के लिए रखी जाएगी। राजपरिवार की रीति नीति के तहत ही उनका अंतिम संस्कार होगा। राजमाता सुशीला कुमारी की पोती और बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी देर रात अस्पताल पहुंच गई थी। जहां दादी के निधन का समाचार सुनकर वो वापस लौट गई। सिद्धि कुमारी को अपनी दादी से अत्यंत लगाव रहा।1950 में बनी महारानी

देश की आजादी के बाद भी राजतंत्र की परंपराओं का निर्वाह होता रहा था। ऐसे में वर्ष 1950 में महाराजा सार्दुल सिंह के पुत्र राजकुमार करणी सिंह का राज्याभिषेक किया गया था। उसी समय सुशीला कुमारी को महारानी का सम्मान मिला। वर्ष 1971 में जब पीवी पर्स जैसी व्यवस्था समाप्त हो गई तब तक वो महारानी रही। महाराजा करणी सिंह के निधन के बाद उन्हें राजमाता के रूप में स्वीकार किया गया। पूर्व राजपरिवार सहित बीकानेर में आम आदमी उन्हें राजमाता के रूप में ही संबोधित करता रहा। छह सितम्बर 1988 को महाराजा करणी सिंह के निधन के बाद से राजपरिवार की सारी व्यवस्था सुशीला कुमारी ही संभालती रही। सुशीला कुमारी का जन्म 1929 में हुआ था। राजसिंह डूंगरपुर की बहन सुशीला कुमारी का जन्म डूंगरपुर राज परिवार में हुआ। उनका विवाह बीकानेर राजपरिवार में हुआ। देश की आजादी से पहले वो महारानी रही। इसके बाद महाराजा करणी सिंह बीकानेर से 1952 से 1977 तक सांसद रहे। ऐसे में सुशीला कुमारी ने लोकतंत्र में भी महत्ती भूमिका निभाई। अब उनकी पोती सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व से पिछले तीन चुनावों में लगातार विधायक है।
खास बात ये थी कि सुशीलाकुमारी से मिलने वालों से राजस्थानी में ही बात करती थी। अगर कोई गलती से भी उनके आगे हिन्दी या अंग्रेजी में बात करता तो वो पूछ लेती थी कि राजस्थानी नहीं आती क्या? खासकर बीकानेर के स्थानीय लोगों से वो राजस्थानी में ही बात करना पसन्द करती थी। अब उनकी पोती सिद्धि कुमारी भी राजस्थानी में ही बात करती है।

Related posts

शिवपाल सिंह का दावा- मेरे जीते जी परिवार एकसाथ ही रहेगा

Live Bharat Times

IND vs NZ Score Live: हार्दिक पांड्या के हाथों में है कमान, नज़र आएगी टीम इंडिया की नई तस्वीर

Live Bharat Times

संसद में रोई थीं रूपा गांगुली: बीरभूम हिंसा पर बोलते हुए भावुक हुए बीजेपी सांसद, कहा- वहां हत्याएं हो रही हैं, बंगाल अब रहने लायक नहीं रहा

Live Bharat Times

Leave a Comment