Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली में अपनी ही दोस्त के साथ किया दुष्कर्म !

पुलिस के अनुसार युवक और युवती दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। दिल्ली के न्यूफ्रेंड्स कॉलोनी के होटल में ठहर कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और फिर हैदराबाद जाने पर भी होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता और फोटो लेने के साथ वीडियो भी बनाता। युवती को युवक ने कुछ ऐसा झांसा दे रखा था कि वह उसे न तो शारीरिक संबंध बनाने से रोकती और न ही फोटो या वीडियो बनाने से। यह सिलसिला युवक और युवती के बीच लंबे वक्त तक चलता रहा। मगर अब युवती ने न्यू फ्रेंड्स कालोनी में युवक पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

मुकदमा कराने से पहले युवक और युवती दोनों में संबंध इस कदर प्रगाढ़ होते गए कि बात शादी करने तक पहुंच गई थी। युवती की शिकायत के अनुसार युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया था और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। इसलिए युवती उसे मना भी नहीं कर पाती थी। मगर बाद में युवक शादी से मुकर गया।

Related posts

Indian Oil Corporation Limited ने Trade ओर Technician Apprentice पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन।

Live Bharat Times

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को मिस किया, उस फैन पर प्रतिक्रिया दी जिसने उन्हें इवेंट में ‘मेरी जान’ कहा

Live Bharat Times

भारतीयों की विदेश यात्रा से जुड़ी कोविड गाइड लाइन तैयार करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Admin

Leave a Comment