Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जानवी कपूर के दुबई में ठुमके यूजर्स ने किया ट्रॉल

जान्हवी कपूर एक्ट्रेस होने के साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बता दें जान्हवी कपूर ने अपने डांस से दुबई में हुए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में जान डाल दी। उन्होंने अवॉर्ड में फिल्म ‘पुष्पा’ के ‘सामी सामी’ गाने पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई फैंस जान्हवी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मेहनत कर, ऐसा गाना तुझे भी मिलेगा’। दूसरे ने लिखा ‘खुद के गाने ही नहीं हैं’। एक यूजर ने लिखा ‘रश्मिका मंदाना की कॉपी कर रही है’।
जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म ‘मिली’ में नजर आई हैं। जो कि मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘बवाल’, ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी।

Related posts

कंगना रनौत ने बॉलीवुड एक्टर पर लगाया अपने ऊपर जासूसी करने का आरोप

Admin

गुजरात में 27 साल से चुनाव में बीजेपी कांग्रेस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, क्यां ईस बार ये होगा

Admin

‘वैश्विक विभाजन के समय…’: जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी

Live Bharat Times

Leave a Comment