Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

कंगना रनौत ने बॉलीवुड एक्टर पर लगाया अपने ऊपर जासूसी करने का आरोप

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेश किसी न किसी बात को लेकर मीडिया की चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में ट्विटर पर काफी समय के बाद वापसी करने वालीं अभिनेत्री ने एक बार फिर से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बात खुलकर लोगो के सामने रखी हैं। अभी जल्द ही नव उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर उनके फैंस भी चकित रह गए। कंगना के कहे मुताबिक बॉलीवुड का जाना माना एक्टर उनकी जासूसी करा रहा है। हाल ही में ट्विटर पर वापसी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बात का आरोप लगाया है कि फिल्म उद्योग का एक जाना-माना अभिनेता उनकी ‘जासूसी’ कर रहा है।

अभिनेत्री ने शेयर किया कि चीजें इस हद तक पहुंच गई हैं कि न केवल सड़कों पर बल्कि उनकी बिल्डिंग की पार्किंग और छत पर भी उनकी जासूसी की जा रही है। कंगना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में अपने फैंस के साथ एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक अभिनेता उनका पीछा कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता की पत्नी अपने पति की हरकतों से अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन इस पर विराम लगाने के बजाय वह अपने पति का साथ दे रही है।

कंगना ने अपने नोट की शुरूआत करते हुए कहा, “मैं जहां भी जाती हूं मेरा पीछा किया जाता है और मेरी जासूसी की जाती है. यहां तक कि मेरी बिल्डिंग की पार्किंग और घर की छत पर भी वे जूम लेंस से देखते हैं.” इसके बाद उन्होंने कहा कि वह हैरान हैं कि उन्हें कैमरे में कैद करने वाले लोग उनके शेड्यूल से कैसे अच्छी तरह परिचित हैं, सुबह मुझे 6:30 बजे क्लिक किया गया था, उन्हें मेरा शेड्यूल कैसे मिलता है? हालांकि कंगना ने अपने नोट में किसी का नाम नहीं लिया है , लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा  है कि अभिनेत्री का इशारा  रणबीर कपूर की तरफ है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट : किसानों को प्रदर्शन का अधिकार लेकिन सड़क नहीं कर सकते बंद

Live Bharat Times

अचानक बिजली के झटके (करंट) लगने के मामले में क्या किया जाना चाहिए,जानो

Admin

ईरान में प्रदर्शनकारियों-पत्रकारों के मानवाधिकारों का हो रहा हनन, UNHRC बुलाएगा विशेष सत्र

Live Bharat Times

Leave a Comment