Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएँगे मथुरा, सुरक्षा के किए गए है कड़े इंतज़ाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार एक छोटी यात्रा पर मथुरा पहुंचेंगे। सीएम मथुरा में बहुत कम देर ही रुकेंगे। उनका यहाँ आने का उद्देश्य मात्र जीएलए यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेना है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर आज सोमवार सुबह करीब 10:50 बजे जीएलए मैदान पर उतरेगा।  उसके बाद सीएम यहाँ पर जीएलए यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे लखनऊ के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के सम्पूर्ण इंतज़ाम किए गए हैं। हर एक कोने पर पुलिसबल मुस्तैद रहेगा। इस दौरान करीब 849 पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे। रविवार को इस मामले की ब्रीफिंग करके जनपद के डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने सभी सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और चौकन्ना रहते हुए ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था और असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 8 एएसपी, 16 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 110 दरोगा, 110 सिपाही, 70 एलआईयू , 5 फायर टेंडर के अलावा सादा वर्दी में फोर्स, खुफिया तंत्र और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे ।

Related posts

2022-23 में भारत का कोयला उत्पादन 15% बढ़कर 893 मिलियन टन हो गया

‘क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं…?’: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का दावा

Live Bharat Times

पीएम मोदी द्वारा खोले गए साइंस कॉन्क्लेव में, दो राज्यों द्वारा नहीं दिखाया गया

Live Bharat Times

Leave a Comment