Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

दीपक हुड्डा के नाम अनोखा रिकॉर्ड, आज तक नहीं हुआ ऐसा

भारतीय टीम ने शनिवार रात जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेजबानों पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही केएल राहुल एंड कंपनी ने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। मैच में दीपक हुड्डा ने एक विकेट निकालने के साथ-साथ 25 रन का अहम योगदान भी दिया। रोहितक के इस खिलाड़ी ने इस जीत के साथ ही एक अनोखा रिकॉड भी अपने नाम कर लिया है। दीपक अबतक भारत के लिए कुल 16 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेल चुके हैं।  खासबात यह है कि अबतक खेल सभी मुकाबलों में उन्‍हें और टीम इंडिया को जीत मिली।

दीपक हुड्डा वैसे तो पहली बार साल 2007 में टीम इंडिया के स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बने थे लेकिन उन्‍हें कभी प्‍लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई। इस साल की शुरुआत में रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में उन्‍हें वेस्‍टइंडीज के भारत दौरे के दौरान खेलने का मौका मिला। इसी दौरे पर उन्‍होंने उन्‍होंने टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में डेब्‍यू किया। दीपक अबतक सात वनडे और नौ टी20 अंतरराष्‍ट्रीय भारत के लिए खेल चुके हैं। खासबात ये है कि इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के दौरे पर जिन मैचों में भारत को शिकस्‍त मिली, उनपर दीपक को आराम दिया गया था। लिहाजा उनका डेब्‍यू के बाद से हर मैच में जीत का रिकॉर्ड कायम है।

Related posts

शाहरुख खान-दीपिका की ‘बेशरम रंग’ में गजब कैमिस्ट्री, ‘लूट लिया मिलके इश्क वालों ने…’

Admin

सीएम योगी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल हुए

Admin

एयर इंडिया विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

Live Bharat Times

Leave a Comment