Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा पर भड़के फैंस, कहा- वह सिर्फ बाहरी मुद्दों को देखती हैं

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ईरान में चल रहे हिजाब विरोध को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने ईरानी महिलाओं के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था। प्रियंका ने पोस्ट में ईरानी महिलाओं के साहस की तारीफ की थी। अब इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा का विरोध किया जा रहा है। यूजर्स ने कहा कि देश में क्या चल रहा है उससे प्रियंका को कोई लेनादेना नहीं है। वह केवल विदेशी मुद्दों पर बात करती हैं।

प्रियंका सिर्फ बाहरी मुद्दे देखती हैं
सोशल मीडिया में इस मुद्दे पर प्रियंका का काफी विरोध हो चुका है। कई यूजर्स ने कहा कि जब देश में हिजाब का मामला चल रहा था तो आप कहां थीं. एक अन्य ने कहा कि सेलेब्स विदेशी मुद्दों पर बात करते हैं लेकिन घरेलू मुद्दों को नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ ने कहा कि प्रियंका भारतीयों को छोड़कर सभी लोगों का समर्थन करती हैं।

फिल्मकार अशोक पंडित ने प्रियंका का बचाव किया
कई यूजर्स ने प्रियंका का सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने सपोर्ट करते हुए कहा कि प्रियंका हमेशा देश के मुद्दे पर बोलती हैं और हमेशा अपने देश की बात करती हैं। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी प्रियंका का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘महसा अमिनी की मौत का विरोध कर रही ईरानी महिलाओं के मुद्दे पर बोलने के लिए मैं प्रियंका चोपड़ा जी की प्रशंसा करता हूं। आपने एक बार फिर साबित कर दिया कि आप सच के साथ खड़ी हैं। उम्मीद है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोग आपसे कुछ सीखेंगे।’

मैं ईरानी महिलाओं के साहस और जुनून की सराहना करती हूं : प्रियंका चोपड़ा
ईरानी महिलाओं की तारीफ करते हुए प्रियंका ने आगे लिखा कि मैं आपके साहस और जुनून की प्रशंसा करती हूं, अपनी जान जोखिम में डालना आपके लिए आसान काम नहीं है। आप बहादुर महिलाएं हैं जो हर दिन मौत से लड़ रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में सरकार के लोगों से महिलाओं की समस्याओं को समझने की कोशिश करने की अपील की है। प्रियंका ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह के अभियानों को और मजबूत किया जा सके।

Related posts

महाराष्ट्र: शर्मसार हुई इंसानियत, 35 वर्षीय शख्स ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Admin

दाद और खुजली की समस्या में इस देसी नुस्खे को जरूर अपनाएं

Live Bharat Times

नवरात्रि व्रत के दौरान इन चीजों के सेवन से रखे खुद को एनर्जेटिक

Live Bharat Times

Leave a Comment