Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सूरत : तातिथैया के पास रिक्शे की टक्कर से बिहार के युवक की मौत

बारडोली (गुजरात) : सूरत जिला की पलसाना तहसील के तातिथैया गांव के पास एक रिक्शे की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब राहगीर काम से घर लौट रहा था।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलसाना तहसील के तातिथैया गांव की साईराम सोसाइटी और मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के मोहनी खुर्द गाँव निवासी सामदेव खैहेरू महतो (उम्र 40)  गांव की ही सतनाम मिल में सहायक के रूप में कार्यरत था। रविवार को रात करीब नौ बजे रात की पाली का काम खत्म कर सामदेव घर लौट रहा था कि ऑटो रिक्शा चालक ने सामदेव को पीछे से टक्कर मार दी और उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।  हादसे के बाद रिक्शा चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से सामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और पुलिस ने रिक्शा चालक के खिलाफ कडोदरा जीआईडीसी थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

Related posts

श्रीलंकाई शेरो को 73 रन पर ढेर कर भारत ने दर्ज करी वन डे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

Admin

सफर होगा आसान-मार्च से शुरु होगी देवघर-रांची से पटना हवाई सेवा

Admin

WhatsApp ने पूरी की यूजर्स की इच्छा, लॉन्च किए मजेदार स्टिकर्स

Live Bharat Times

Leave a Comment