Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

बिग बॉस के सीजन 16 को शो होस्ट करेंगे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान और विवादित शो ‘बिग बॉस’ का पुराना नाता है. सलमान खान पिछले 12 सीजन को होस्ट कर चुके हैं. जिसके बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा था कि क्या सलमान खान आने वाले ‘बिग बॉस-16’ सीजन को होस्ट करेंगे. इसका जवाब सलमान खान ने खुद दे दिया है.

सलमान खान ने पहली बार IIFA-2022 को होस्ट किया है. अबू धाबी में आईफा-2022 के मंच से सलमान खान ने इस सवाल का जवाब दिया कि वह ‘बिग बॉस-16’ को होस्ट करेंगे. आईफा के ग्रीन कार्पेट से सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान ने कहा कि वह ‘बिग बॉस-16’ को भी होस्ट करेंगे.

बता दें कि हर साल सलमान खान ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट की बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और साथ ही यह ऐलान भी कर देते हैं कि वह अगले सीजन में बतौर होस्ट वापसी नहीं करेंगे. लेकिन फैंस को ‘बिग बॉस’ में सलमान खान का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब जानकारी सामने आ गई है सीजन 16 को सलमान ही होस्ट करेंगे.

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस: 18 में स्टार, 25 में विधवा और फिर प्रेग्नेंसी में की शादी

Live Bharat Times

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फाल्गुनी शाह बोलीं- पिता के निधन के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं, बाहर आने के लिए लिखा था ये एलबम

Live Bharat Times

58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Live Bharat Times

Leave a Comment