Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

“भारी मन से बनाया गया शिंदे को मुख्यमंत्री ” महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी  ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। सरकार गठन को एक महीने का समय पूरा होने वाला है, इन सबके बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस के बजाए शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को ‘भारी मन’ से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था। पनवेल में BJP की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान पाटिल ने कहा कि सही संदेश देने के लिए यह फैसला लिया गया था।

पाटिल ने कहा, ‘हमें एक ऐसा नेता देने की आवश्यकता थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे. केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से शिंदे को बतौर मुख्यमंत्री समर्थन देने का फैसला लिया. हम नाखुश थे लेकिन फैसले को स्वीकार करने का निर्णय किया.’

उधर, शिवसेना प्रवक्ता किशोर तिवारी ने पाटिल पर हमला करते हुए कहा कि, ‘शिंदे को स्पष्ट रूप से नोटिस अवधि पर रखा गया है. भाजपा पहले अवसर पर शिंदे के गले में चक्की का पत्थर बांधेगी, उनके बागी विधायकों को ले जाएगी और उन्हें बेवजह डंप कर देगी. फिर, शिंदे और विद्रोही भाजपा का असली चेहरा देखेंगे.’

 

 

Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दावा- 2030 तक ड्रोन बनाने के मामले में दुनिया में नंबर वन होगा भारत

Live Bharat Times

भारतीय गेहूं निर्यात प्रतिबंध का समर्थन कर चीन ने किया हैरान

Live Bharat Times

अमर जवान ज्योति : अब इंडिया गेट पर नहीं जलेगी ‘अमर जवान ज्योति’, आज 50 साल से जलती हुई लौ का स्थान बदलेगा, यह होगा नया पता

Live Bharat Times

Leave a Comment