Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्यप्रदेश: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों मे है बारिश पड़ने के आसार

मध्यप्रदेश के लोगों को के लिए एक अच्छी ख़बर है। प्रदेश में अब ठंड से थोडी राहत मिल सकती है। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मौसम बदल सकता है। लोगों को अभी राहत मिलेगी लेकिन 24 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि, इस साल जनवरी के पहले 15 दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि 22 जनवरी से हल्के बादल छाए रहने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। इस कारण जनवरी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। 24 जनवरी के बाद कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से भी कम

नागांव और ग्वालियर में बुधवार की रात सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान 2 से 2.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं, खजुराहो, शाजापुर और राजगढ़ में भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। दिनभर धूप रहने के बाद भी लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। धूप निकलने से कोहरे का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में गुरुवार को भी ठंड का असर जारी रहेगा.

इन जिलों में बारिश की संभावना

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शीतलहर और कोहरे का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है. जिससे मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि, ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

Related posts

भारत – पाकिस्तान T20 World Cup मैच से पहले ग्राउंड में नजर आएँगे अक्षय-कैटरीना !

Live Bharat Times

दिल्ली LG ने AAP को 97 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया, जाने कारण

Admin

कर्नाटक: हिजाब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर एक और नई याचिका, यूथ कोंग्रेस ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Live Bharat Times