Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक? कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, सुरक्षा की मांग की

कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक की बात कही है। कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली पुलिस राहुल को बचाने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद से राहुल गांधी की सुरक्षा में कई बार चूक रह गई और दिल्ली पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाए रखने में विफल रही। राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति बहुत खराब हो गई। भारत यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यात्रिओ को सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा।

केसी वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा राहुल गांधी से मिलने वाले लोगों को डराने-धमकाने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल किया जा रहा है। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

केसी वेणुगोपाल ने याद दिलाया कि अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की आजादी के तहत कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन या यात्रा कर सकता है या अपने विचार व्यक्त कर सकता है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने दो नेताओं को खो दिया है और मांग की कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा सितंबर के महीने में तमिलनाडु से शुरू हुई थी और कश्मीर में खत्म होने वाली है।

Related posts

आज काशी पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सी एम योगी करेंगे अगवानी, कल दोनों करेंगे गाजीपुर में जनसभा

Admin

भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली से सेंसेक्स 671 अंक टूटा

Live Bharat Times

जानें कब है शरद पूर्णिमा ? समय, महत्व और पूजा विधि के बारेमे

Live Bharat Times

Leave a Comment