Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वाराणसी : कैंट स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किये दो युवको से एक करोड़ की नगदी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कैंट स्टेशन पर जीआरपी ने सोमवार की रात झारखण्ड के रहने वाले दो युवको से एक करोड़ रूपए की नगदी बरामद करी। पूछताछ करने पर युवक नगदी से जुड़े कोई कागजात नहीं दिखा सके। जीआरपी ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचित कर दिया।  सूचना पर पहुंचे आयकर अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर होली के माहौल को देखते हुए पुलिस और जीआरपी द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान देहरादून एक्सप्रेस से जाने के लिए दो व्यक्ति कैंट स्टेशन पहुंचे। शक होने पर जब जीआरपी ने दोनों युवको से पूछताछ करी तो वो कोई संतोषजनक जवाब देने के बजाय पुलिस पर ही रौब झाड़ने लगे। पुलिस द्वारा दोनों को थाने लाकर जब तलाशी ली गयी तो उनके बैग से ढाई ढाई लाख रूपए के चालीस बण्डल मले।  जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि दोनों झारखंड के खाटू श्याम ट्रेडर्स के रुपये लेने बनारस आए थे। यहां पर उन्हें किसी आदमी से ये रुपये लेने थे।मलदहिया पर उक्त व्यक्ति ने उन्हें यह रुपये दिए। इसे लेकर वे धनबाद रवाना होने वाले थे। इसके पहले ही जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। जीआरपी द्वारा मामले की सूचना दिए जाने पर आयकर विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंची है और दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। इस मामले पर सीओ जीआरपी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों में से एक ने अपना नाम सुबोध कुमार चौधरी और अभिषेक कुमार सिन्हा बताया है। दोनों धनबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक करोड़ रुपये हैं। रुपये से जुड़े कागजात मांगने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद इसकी सूचना आयकर विभाग के अधिकारी समीर कुमार श्रीवास्तव और दिलीप कुमार श्रीवास्तव को दी गई है। आयकर विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंचकर दोनों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

यूपी चुनाव: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने तेज किया चुनाव प्रचार, सीएम योगी ने चुनावी रथ को दिखाई हरी झंडी

Live Bharat Times

ओमिक्रॉन का हो चुका है कम्युनिटी स्प्रेड, दिल्ली- मुंबई जैसे महानगरों में मच सकता है हाहाकार

Live Bharat Times

आगरा : शिव पार्वती बन भूख हड़ताल पर बैठे हिन्दू महासभा के कार्यकर्त्ता

Admin

Leave a Comment