Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

शिवपाल का बड़ा बयान : पद नहीं जिम्मेदारी बड़ी चीज़ पार्टी के लिए

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के  प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज मंगलवार को कहा कि उनके लिए समाजवादी पार्टी  में कोई पद मायने नहीं रखता। हालांकि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।  शिवपाल यादव ने हाल ही में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था।  प्रयागराज में कृषि विश्वविद्यालय में पत्रकारों के सवालो के जवाब  में उन्होंने कहा कि वह समाजवादी परंपरा के लोगों में से हैं, जिनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण, डॉक्टर लोहिया जैसे लोगों ने पूरे देश को हिला दिया था।  शिवपाल यादव ने कहा कि पद उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, जनता का विश्वास बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि वह विपक्ष का नेता रह चुके हैं और अभी अखिलेश विपक्ष के नेता के तौर पर बेहतर भूमिका निभा रहे हैं, जिसका उदाहरण मैनपुरी का उपचुनाव परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनको समाजवादी पार्टी को संघर्ष के बल पर मजबूत करना है और उनका लक्ष्य इस  सरकार को हटाना है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में उनके सपा के साथ आने का पार्टी को फायदा मिलेगा. शिवपाल ने कहा कि सपा जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वह निभाएंगे.

प्रदेश में अपराधियों के घरों पर योगी सरकार द्वारा बुलडोजर चलाए जाने पर शिवपाल ने कहा कि यह परंपरा गलत है. उन्होंने कहा, ‘अगर किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो, लेकिन उनके बच्चों का क्या दोष? सरकार रिश्तेदारों, सगे संबंधियों के नाम पर लिखी गई संपत्ति गिरा रही है जो गलत है. हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और विधानसभा से लेकर सड़कों तक हम इसका विरोध करेंगे.’

Related posts

पपीता खाने के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ; जानिए इसे खाने फायदों के बारे में

Admin

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन: अभिनेत्री से राजनेता बनीं, आज 47वां जन्मदिन

Live Bharat Times

हथेली में ऐसे निशान हैं तो आजमाएं, सरकारी नौकरी मिल सकती है

Live Bharat Times

Leave a Comment