Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जमीन कारोबारी की मौत, दूसरा साथी फरार

परिजनों को घटना पर संदेह, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिसपिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चोवाटांड मोड़ के समीप बुधवार 9 नवंबर की दोपहर सड़क हादसा मे कशीझरिया निवासी भुवन ओझा की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार काशिझरिया निवासी भुवन ओझा चास के रहने वाले जमीन कारोबारी गुड्डू सिंह के साथ बाइक पर सवार हो कर पिंड्राजोरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चोवाटांड के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया. भुवन ओझा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक भुवन ओझा को अपने बाइक पर बैठा कर ले जा रहा गुड्डू सिंह मौके से फरार हो गया. जिसे लेकर मृतक के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है.मृतक के भाई हराधन झा ने कहा है कि मौके से गुड्डू सिंह का फरार होना और उसे खरोच भी नहीं आना कई सवाल खड़े करता है. दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है. पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है. मालूम हो कि मृतक जमीन कारोबारी गुड्डू सिंह के साथ ही मिलकर जमीन का कारोबार करता था. पुलिस अब गुड्डू सिंह को ढूंढ रही है.

Related posts

जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी बस, 8 की मौत…कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए मदद का ऐलान

Live Bharat Times

डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की अंगुली तोड़ी, गांव में तनाव

Admin

पीलिया को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगे ये घरेलू उपाय, जानो

Live Bharat Times

Leave a Comment