Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 60,431.84 पर बंद हुआ

हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद निराशाजनक रहा है। निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट से भी बाजार का मिजाज प्रभावित हुआ। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 60,432 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86 अंकों की गिरावट के साथ 17,770 पर बंद हुआ।

सभी सेक्टर्स के शेयरों में गिरावट रही
आज एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों को छोड़कर बाजार में सभी सेक्टरों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बैंकिंग, मेटल, आईटी, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, मीडिया, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 19 नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 19 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 31 गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार में आज लगातार गिरावट देखने को मिली है। बाजार शुरू से अंत तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। आज शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली है। सुबह बाजार खुला तो भी गिरावट के साथ खुला। बाजार खुलते ही निफ्टी और सेंसेक्स में काफी सपाट कारोबार हो रहा था। घरेलू बाजारों को वैश्विक बाजारों से कोई सपोर्ट नहीं मिला। सुबह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 29.88 अंकों की गिरावट के साथ 60,652 पर और एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 2.60 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17,859 पर खुला था।

Related posts

Ind Vs Aus / पुजारा निकल गए विराट और हिटमैन से आगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Live Bharat Times

होटल रूम में महिला पुरुष का वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले हत्थे चढ़े

Live Bharat Times

उपाय : लंबाई बढ़ाने का एकमात्र तरीक़ा जाने ।

Live Bharat Times

Leave a Comment