Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

यशराज फिल्म्स ने ‘पठान’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर शाहरुख के फैंस को दिया खास तोहफा

मेगास्टार शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं. शाहरुख खान की पहली फिल्म ‘दीवाना’ 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी. इस खास दिन पर यशराज फिल्म्स ने शाहरुख के फैंस को खास तोहफा दिया है. शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया है. यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी.

यशराज फिल्म्स ने इस खास दिन पर शाहरुख की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने के लिए फिल्म ‘पठान’ का एक मोशन पोस्टर जारी किया है. पोस्टर के साथ ही सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने के लिए तैयार है.

शाहरुख का फर्स्ट लुक
फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान ने एक भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई है. इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक बहुत ही शानदार है. शाहरुख खान को इस तरह के लुक में शायद ही पहले किसी ने देखा होगा. किंग खान ने सोशल मीडिया पर अपना मोशन पोस्टर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लॉन्ग बूट्स और पैंट-शर्ट पहन रखी है. वहीं हाथ में बेहद खतरनाक दिखने वाली बंदूक लिए खड़े हैं.

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

Rolling Stone 2023: ‘स्वर कोकिला’ का नाम बेस्ट सिंगर लिस्ट में शामिल

Admin

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने बताया, क्या करती हैं बीवी जया जब उन्हें आता है उनपर ज्यादा प्यार

Live Bharat Times

रिएक्शन: रणवीर सिंह ने फिल्म देखने के बाद की KGF-2 की तारीफ, कहा- मुझे इस तरह की फिल्म पसंद है

Live Bharat Times

Leave a Comment