Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फरीदाबाद: ज्वैलर्स से नकदी व जेवर लूट की वारदात सुलझी, पड़ोसी ने ही साथियों के साथ दिया था वारदात को अंजाम

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर। दिल्ली के ज्वैलर्स तीन दिन पहले प्याली हार्डवेयर रोड पर हुई 32 लाख रुपये नकद व 750 ग्राम से अधिक सोना लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड में छात्रों का गिरोह शामिल है। इनमें दो आरोपी 12वीं क्लास में तथा एक मैकेनिकल में डिप्लोमा कर रहा है, जबकि एक अन्य सिगरेट की मार्केटिंग करता है। पुलिस ने इन चारों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मास्टर माइंड और उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लूटकांड का मास्टर माइंड ज्वैलर्स के पड़ोस की दुकान का सुनार है। इन लुटेरों ने घटना को अंजाम देने के लिए पहले रैकी कि। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सारन निवासी मयंक उर्फ़ मन्नू, कुनाल, रोहित उर्फ चैटा तथा रक्षक उर्फ अक्कू के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी गणेश महती, रेगरपुरा करोलबाग, नई दिल्ली में किराये पर रहते हैं। दिल्ली वाले मकान पर ज्वैलरी बनाने का काम करते हैं। गणेश ने तीन दिन पहले वह जवाहर कॉलोनी स्थित चांद ज्वैलर्स के मालिक दिनेश वर्मा से गहने बनवाने के लिए 32.50 लाख रुपये व करीब 750 ग्राम से अधिक बने व अधबने आभूषण लिए थे। रात करीब 8.30 बजे वह स्कूटी से बैग में नकदी व ज्वैलरी रखकर करोल बाग दिल्ली जा रहे थे। प्याली- हार्डवेयर रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी में धक्का मारकर गिरा दिया और बैग छीनकर फरार हो गए।
एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी मयंक तथा कुनाल करीब एक महीने से गणेश की रैकी कर रहे थे। रोहित, रक्षक तथा गजेंद्र ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस लूट का मास्टर माइंड चांद ज्वेलर्स का पड़ोसी, रूप ज्वेलर्स का सुनार मनीष उर्फ़ मन्नू है। मनीष की चांद ज्वेलर्स से करीब 200 मीटर की दूरी पर रूप ज्वेलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। वह काम के सिलसिले में चांद ज्वेलर्स में आना जाना लगा रहता था। मनीष को पता था कि दिल्ली का व्यापारी गणेश महती, चांद ज्वेलर्स के लिए काम करता है। तीन-चार दिन में चांद ज्वेलर्स से गोल्ड और नकदी लेकर दिल्ली लेकर जाता है। मनीष के मन में लालच आ गया और उसने लूट का प्लान बनाया। इसके लिए उसने अपनी कॉलोनी के मयंक, कुनाल, गजेंद्र, रोहित तथा रक्षक को शामिल कर लिया।
एसीपी ने बताया कि पिछले एक महीने से आरोपी रोज शाम को चांद ज्वेलर्स के बाहर खाने पीने वाली रेहड़ी के पास बैठकर रेकी करने लगे। घटना वाली रात गणेश महती जब चांद ज्वेलर्स से एक बैग में रुपये तथा जेवर लेकर अपनी स्कूटी लेकर निकला तो आरोपी मयंक और कुनाल उसके पीछे पीछे चल रहे थे। आरोपी कुनाल ने रोहित को फोन करके बताया कि गणेश निकल चुका है। इसके बाद आरोपी रोहित, रक्षक और गज्ज़ी लूटने के लिए पहुंच गए। आरोपी गज्जू बाइक चला रहा था। रक्षक तथा रोहित पीछे बैठे थे। पीड़ित व्यापारी जब मुजेसर क्षेत्र में पहुंचा तो आरोपियों ने स्कूटी में धक्का मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि रोहित को ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर से 5.37 लाख रुपये के साथ, रक्षक को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से 3.32 लाख रुपये के साथ, मयंक और कुनाल को सारन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मयंक के कब्जे से 5.56 लाख तथा कुनाल के कब्जे से 75 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मास्टर माइंड मनीष और गज्जी की तलाश की जा रही है।

Related posts

दिल्ली: पूर्वी बाबरपुर में एक 40 वर्षीय युवक का मिला शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस ने शुरु की जांच!

Live Bharat Times

मिमी, शेरशाह और सरदार उधम का दबदबा, जानिए किसने जीता कौन सा अवॉर्ड

Live Bharat Times

आज ओडिशा को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

Live Bharat Times

Leave a Comment