Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

हरदोई :प्रेमी युगल लटके फांसी के फंदे पर, करना चाहते थे शादी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में आज सोमवार को एक युवक-युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत  युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चंदूपुर खैराई गांव निवासी एक युवती और युवक का शव युवती के चाचा के घर में एक ही रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर इलाके की पुलिस और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related posts

दो बार मैं टीम को फाइनल तक ले गया, लेकिन मुझे असफल कप्तान माना गया: विराट कोहली

Live Bharat Times

वाराणसी में दौड़ेगी अब वन्दे मेट्रो ट्रैन,120 किलोमीटर दूर तक के शहरों को करेगी कवर

Admin

यूपी चुनाव में 615 उम्मीदवारों में से 156 पर केस, पहले चरण में 25% ‘दागी’: रिपोर्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment