Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
general newsदुनियाब्रेकिंग न्यूज़भारत

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में हर जिले से होगा प्रतिनिधित्व

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी की यात्रा जब 3 जनवरी को दिल्ली से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी तब इसमें हर जिले के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी की यात्रा जब 3 जनवरी को दिल्ली से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी तब इसमें हर जिले के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा विशेष तैयारियां जा रही हैं। इसके तहत सभी प्रांतीय अध्यक्षों समेत जिला व शहर कमेटियों को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। गौतलब है भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से 7 जनवरी यूपी की सीमा में रहेगी।  इस दौरान यात्रा गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत होते हुए पानीपत जाएगी।

यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी का कहना है कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार जनविरोधी आर्थिक नीतियां लागू कर रही हैं। इससे सबसे ज्यादा नुकसान कर्मचारियों को हो रहा है, क्योंकि उनकी सेवाशर्तें इस तरह की बनाई जा रही हैं, जिसमें वे बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस वर्तमान केंद्र सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों को जनजन तक पहुंचाना चाहती है।

Related posts

यूपी के झांसी में दहेज में कार नहीं मिली तो मैनेजर नहीं लाया बारात।

Admin

संकट में उद्धव सरकार LIVE: संजय राउत ने कहा- ज्यादा से ज्यादा बिजली जाएगी; शाम तक ठाकरे के खिलाफ हो सकते हैं 50 विधायक

Live Bharat Times

अंतरिक्ष में जियोमैग्नेटिक तूफान ने 40 स्टारलिंक उपग्रहों को नष्ट कर दिया, क्या अब ये पृथ्वी से टकराएंगे? स्पेसएक्स ने जवाब दिया

Live Bharat Times

Leave a Comment