Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

नए साल पर मुख्यमंत्री योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, करी सुख समृद्धि की मंगलकामना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष 2023 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए नए साल में उनकी सुख समृद्धि की कामना करी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष 2023 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए नए साल में उनकी सुख समृद्धि की कामना करी है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को इस नये वर्ष में और ज्यादा गति मिलेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका को निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए  नववर्ष के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में सभी सावधानियां बरतने की अपील की है।

Related posts

लखनऊ : राज्यपाल ने पूरा किया अपना अभिभाषण, विपक्ष ने किया हंगामा

Admin

‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी’, फीफा के मंच से रणवीर-दीपिका का वीडियो वायरल

Admin

आईपीएल में आज पंजाब बनाम कोलकाता और शाम को लखनऊ और दिल्ली की होगी टक्कर

Live Bharat Times

Leave a Comment