Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

UPTET Exam: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अगली परीक्षा में एडमिट कार्ड दिखाकर सरकारी बसों में कर सकेंगे सफर

UPTET परीक्षा रद्द होने के बाद यूपी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है और इसके तहत अब उम्मीदवार अगली परीक्षा में एडमिट कार्ड दिखाकर सरकारी बसों में यात्रा कर सकेंगे.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
उत्तर प्रदेश के बेसिक एज्युकेशन बोर्ड (UPBEB) ने UPTET 2021 परीक्षा के आयोजन को रद्द कर दिया है। दरअसल पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जिससे लाखों उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ा है। और अब यह परीक्षा दोबारा होगी। इसे लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड दिखाए सरकारी बसों में सफर कर सकेंगे.

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि रविवार को रद्द हुई परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होने वाले थे. लेकिन पेपर लीक होने के बाद अब एक महीने बाद दोबारा यह परीक्षा कराई जाएगी। जिससे लाखों उम्मीदवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसलिए उनकी परेशानी को समझते हुए राज्य सरकार ने यह ऐलान किया है. इसके तहत उम्मीदवारों को अगली परीक्षा के लिए यूपी सरकार की बसों में किराया नहीं देना होगा और वे अपने केंद्रों पर मुफ्त में जाकर घर लौट सकेंगे।

व्हॉट्सएप पर लीक हुआ था पेपर
पेपर लीक मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह पेपर व्हॉट्सएप पर लीक हो गया था और प्रशांत कुमार ने बताया कि गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा में व्हॉट्सएप ग्रुप पर परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है. एसटीएफ इसकी जांच कर रही है और माना जा रहा है कि और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

बसों में सफर के लिए दिखाना होगा ये दस्तावेज
बता दें कि यूपीटीईटी परीक्षा देने जा रहे छात्रों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। वहां परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज या प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षण केंद्र पर प्राप्त अंकतालिका का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र जाते समय ये सभी दस्तावेज अपने पास रखने होंगे और अगर उनके पास ये दस्तावेज नहीं होंगे तो उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

Related posts

उत्तराखंड: बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे सीएम धामी

Live Bharat Times

मध्य प्रदेश के मुरैना में जवान के अंतिम संस्कार पर विवाद।

Live Bharat Times

आरआरबी एनटीपीसी छात्र विरोध : पटना में सुबह सड़क पर उतरे छात्र, टायर जलाकर किया सड़क जाम….

Live Bharat Times

Leave a Comment