Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

अगर आप भी नेगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं तो इन वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं

वास्तु शास्त्र बहुत ज्यादा प्राचीन है। इसमें छोटे-मोटे बहुत से नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए एक दिशा बताई गई है। अगर उस दिशा के अनुसार कोई भी चीज नहीं होती तो आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। लेकिन उन वास्तु दोषों को दूर करने के लिए भी बहुत से उपाय बताए गए हैं।

छोटे-मोटे उपाय करके आप अपने घर के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को ला सकते हैं। घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आपको मुख्य द्वार पर कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे।

अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल जरूर लगाएं। यू आकार की घोड़े की नाल मुख्य द्वार पर लगाने से घर में खुशाली आती है। इसके अलावा मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिह्न जरूर बनाएं। घर के मुख्य द्वार को साफ सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि यहीं से आपके घर में लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं।

घर के मुख्य द्वार को सजा के रखना चाहिए। इस पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों का हार लगाना चाहिए। इससे आपके सारे कार्य अच्छे होते हैं। इसके अलावा आप घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र भी स्थापित कर सकते हैं। साथ ही आप रोजाना सूर्य देव की पूजा थी जरूर करें। इससे आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।         

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Related posts

मौसम ने ली वीरों की अग्निपरीक्षा, उत्तर प्रदेश में चल रही है भर्ती

Live Bharat Times

नवरात्रि 2021 दिन 8, माँ महागौरी व्रत कथा

Live Bharat Times

IND Vs AUS / ‘ये समय कोहली के लिए…: हरभजन सिंह ने विराट को लेकर दिया बड़ा बयान

Admin

Leave a Comment