Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी किराए पर देंगे सलमान खान, जानें कितना होगा किराया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन भाईजान फिल्मों के अलावा कई तरह के बिजनेस में भी हिस्सा लेते हैं. यानी एक्टिंग के साथ-साथ सलमान खान को बिजनेस की भी अच्छी समझ है. सुपरस्टार इन दिनों रियल एस्टेट के कारोबार से काफी जुड़े हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक बड़ी डील भी साइन की है.

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने 27,650 स्क्वेयर फीट एरिया में बनी अपनी प्रॉपर्टी को लेकर डील साइन की है. दरअसल, अभिनेता ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में स्थित एक संपत्ति के लिए अनुबंध का नवीनीकरण किया है. जिसके अनुसार इस संपत्ति का प्रथम वर्ष का किराया रु. 89.6 लाख और अगले साल यह बढ़कर रु 94.08 लाख प्रति माह हो जाएगी. कंपनी ने इसके लिए 2.68 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने सांताक्रूज में अपनी संपत्ति के निचले भूतल, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल को टीएनएसआई रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दिया है. उनकी संपत्ति का क्षेत्रफल करीब 27,650 वर्ग फुट है.

Related posts

क्या सामंथा रुथ प्रभु का विदेश में चल रहा है इलाज? सामने आई बीमारी की सच्चाई

Live Bharat Times

गदर मचा रहा Jio Fiber का प्रीपेड प्लान: Free नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम के साथ मिलेगी 300 Mbps की धांसू स्पीड

Live Bharat Times

वुमन प्रीमियर लीग की नीलामी में एक के बाद एक खिलाडी पे लग रही है बोली

Admin

Leave a Comment