Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की अंगुली तोड़ी, गांव में तनाव

गांव खूखनी में शरारती तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की अंगुली तोड़ दी गई। इसका पता चलते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल गांव में पहुंचा। लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शरारती तत्वों ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली को तोड़ दी। इस घटना से ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की घटना हुई थी। उस समय कुछ शरारती किस्म के लोगों के नाम सामने आए थे, जिन पर मामला दर्ज करवाकर पंचायती तौर पर जुर्माना लगाने के बाद मामला निपट गया था। अब फिर किसी शरारती तत्व द्वारा मूर्ति को खंडित किया गया है।
सरपंच प्रतिनिधि राम कुमार का कहना है कि उन्हें प्रतिमा को खंडित किए जाने के जानकारी मिली थी और इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में भाईचारा खराब नहीं होने दिया जाएगा।
 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

सेंसेक्स 377 अंक बढ़कर 60663 पर बंद हुआ, अडानी समूह के शेयरों में तेजी

Admin

देश से बाहर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा महंगा, देना होगा 20 फीसदी टैक्स

Live Bharat Times

CBSE Class 10 की बोर्ड ने स्कूलों के साथ शेयर की मार्कशीट

Live Bharat Times

Leave a Comment