Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप “बॉडीटेक क्लासिक” की प्रेस कॉन्फ्रेंस व पोस्टर रिवील सेरेमनी का हुआ आयोजन

– 8 व 9 अक्टूबर को पिंकसिटी जयपुर में होगा चैंपियनशिप का फिनाले, देशभर से 1000 बॉडीबिल्डर्स करेंगे पार्टिसिपेट। 
– मिस्टर यूनिवर्स, मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया, मिस्टर महाराष्ट्र जैसे टाइटल्स जीत चुके संग्राम चौघले होंगे फिनाले के सेलिब्रिटी गेस्ट। 
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को गोपालपुरा रोड स्थित होटल सफारी में बॉडीटेक क्लासिक फाउंडेशन की ओर से बॉडीबिल्डिंग को अपना कैरियर बनाने व मानने वाले युवाओं को पंख देने के उद्देश्य के साथ आयोजित होने जा रही नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप “बॉडीटेक क्लासिक” की प्रेस कॉन्फ्रेंस व पोस्टर रिवील सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहाँ इस चैंपियनशिप के ऑर्गनाइजर्स व गेस्ट्स द्वारा प्रतियोगिता का पोस्टर रिवील किया गया और इवेंट की जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई।
इस इवेंट के ऑर्गनाइजर्स प्रेम शर्मा, अमित चौहान और प्रवीण चौहान ने बताया कि यह इस नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग टूर्नामेंट का पहला सीजन है जिसमें पूरे देशभर से 18 वर्ष से अधिक के मेल व फीमेल कैटेगरी के 1000 से अधिक बॉडीबिल्डर्स हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य बॉडीबिल्डिंग व बॉडीबिल्डर्स को प्रमोट करना एवं राज्य व शहर के लोकल टैलेंट को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर देना है।
उन्होंने आगे बताया कि चैंपियनशिप के विनर को एक लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। सब टाइटल्स के तौर पर मोस्ट इम्प्रूव, बेस्ट पोजर, मेन्स फिजिक चैंपियन, क्लासिक फिजिक चैंपियन वाले विनर्स को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप का फिनाले 8 व 9 अक्टूबर को जयपुर में ही आयोजित किया जाएगा। इस फिनाले में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर मिस्टर यूनिवर्स, मिस्टर वर्ल्ड, मिस्टर इंडिया, मिस्टर महाराष्ट्र जैसे टाइटल को जीत चुके संग्राम चौघले शिरकत करेंगे। इस सीजन के बाद इस टूर्नामेंट के अगले सीजन का आयोजन भारत से बाहर किसी देश में होगा।
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

यूपी चुनाव 2022: हेमा मालिनी ने भी सीएम योगी से की अपील- मथुरा से सीएम चुनाव लड़ें, यहां भी बने भव्य कृष्ण मंदिर

Live Bharat Times

एक घंटा बढ़ा दिया जाएगा वोटिंग का समय, 5 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची: चुनाव आयोग

Live Bharat Times

15 साल की बच्ची ने जूडो में जीता भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

Live Bharat Times

Leave a Comment