Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीएम मोदी जी कर्नाटक दौरा कहा राज्य में फिर बनेगी सरकार

कर्नाटक के दावणगेरे में विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राज्य में बीजेपी की यह विशाल रैली हो रही है। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार ने जनहित के काम किए हैं और जनता एकबार फिर से हमें आशीर्वाद देकर फिर से सेवा का मौका देने जा रही है। पीएम ने कहा कि राज्य में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस की सीटों पर जीत रही बीजेपी – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी की सीटों पर जीत रहे हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में बीजेपी की जीत हो रही है, इसलिए यह रैली जीत का जश्न मनाने की रैली है। बीजेपी को जनता का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। ये एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है।
डबल इंजन की सरकार से गरीबों का भला – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने गरीबों का भला किया है। सरकार ने गरीबों को मुफ्त इलाज और मुफ्त राशन दिया है। 60 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ मिल रहा है।

Related posts

क्या राहुल गांधी ने ओबीसी समर्थन BJP को थाली में परोस कर दिया? नड्डा के ट्वीट्स ने 2024 योजना की शुरुआत की

Live Bharat Times

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: 28 अप्रैल से 20 दिनों के लिए बंद रहेगा बारापुल्ला नाला ब्रिज, जानें वैकल्पिक मार्ग

Live Bharat Times

बॉलीवुड अभिनेता केआरके गिरफ्तार, विवादित ट्वीट पर की गई कार्रवाई

Live Bharat Times

Leave a Comment