Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बाथरूम की टाइल्स को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम की टाइल्स की सही तरीके से सफाई बहुत जरूरी है। अगर हम एक-दो दिन सफाई ना करें तो बहुत ज्यादा धूल गंदगी वहां पर जम जाती है। जिसे दूर करना काफी मुश्किल होता है। बाथरूम की सफाई करना एक बहुत मुश्किल काम है। आपके घर में ही कुछ चीजें ऐसी मौजूद है जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बाथरूम की टाइल्स को चमकदार बना सकते हैं। इसके अलावा आप किचन की टाइल्स को भी साफ कर सकते हैं। आइए इन घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका बहुत ज्यादा मददगार होता है। आप एक स्प्रे की बोतल लेकर उसमें सिरका भर लें। अब टाइल्स की गंदगी पर स्प्रे से सिरके को छिडकें। इसके अलावा बेकिंग पाउडर और पानी का एक मिश्रण बना लें। अब एक पुराने ब्रश की मदद से टाइल्स की जमी गंदगी को बेकिंग पाउडर वाले मिश्रण से अच्छे तरीके से साफ करें। 15 मिनट तक इस मिश्रण को टाइल्स पर ऐसे ही रहने दें। उसके बाद पानी से टाइल्स को साफ कर लें। इस उपाय से आपके बाथरूम की टाइल्स बहुत साफ और चमकीली दिखेगी।

 

Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

कोल्ड ड्रिंक के ढक्कन ने मार डाला: 15 साल के किशोर के गले में फंसा

Live Bharat Times

पटाखों से नहीं बननी चाहिए आंखों की समस्या, खूबसूरत आंखों के लिए जरूरी हैं ये घरेलू नुस्खे

Live Bharat Times

गर्मियों में डिहाइड्रेशन ड्रिंक्स से बचें: क्या आप खुद को तरोताजा रखने के लिए कॉफी, सोडा, एनर्जी ड्रिंक पीते हैं? यह आपके लिए खतरनाक है

Live Bharat Times

Leave a Comment