Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड

वयोवृद्ध अभिनेत्री आशा पारिख को वर्ष 2022 के ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्ट्रेस के जन्मदिन से कुछ दिन पहले इस संबंध में ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो आशा पारिख ने अभिनय के क्षेत्र से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह 60 और 70 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।

 अपने समय में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाली आशा पारिख फिल्मों में अभिनय के लिए सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री थीं। गौरतलब है कि 1992 में उन्हें हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारिख ने 95 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। अब उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के काम को सम्मान देने के लिए हर साल ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ का आयोजन किया जाता है।

Related posts

अचानक से आँखे क्यों लाल होने लगती हे , जाने इसके पीछे के कारण .

Live Bharat Times

सेंसेक्स 143 अंक ऊपर 59278 पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में उछाल

Live Bharat Times

कंगना-उर्फी आमने-समाने! ‘मुस्लिम एक्टर हिंदू एक्टर’ पर एक दूसरे पर पलटवार

Admin

Leave a Comment