Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

भारत सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 ऐप्स पर बैन लगाया, इसी वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली- इस वक्त की एक अहम खबर सामने आई है, जहां भारत सरकार ने 14 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले 14 मैसेंजर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें बीचैट शामिल है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर लिया है. भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है, जिसके बाद इन्हें बैन किया गया है। इससे पहले भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित होने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है. जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी इन ऐप के जरिए पाकिस्तान में अपने आकाओं से संपर्क करते थे। इस करवाई को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।

Related posts

नेशनल लेवल ओपन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप “बॉडीटेक क्लासिक” की प्रेस कॉन्फ्रेंस व पोस्टर रिवील सेरेमनी का हुआ आयोजन

Live Bharat Times

कोरोना के मामलों में कमी के बाद घरेलू उड़ानों से हटाया गया प्रतिबंध, आज से फ्लाइट की 100 प्रतिशत सीट होगी बुक

Live Bharat Times

बजट 2023 : समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने बजट को निराश करने वाला बताया

Admin

Leave a Comment