Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

मैं गांधीवादी नहीं हूं, नेताजी सुभाष चंद्रवादी हूं: कंगना रनौत

8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना का उद्घाटन किया था. इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश के तमाम नेता, सितारे और हस्तियां सहभागी बने थे. पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया. इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पहुंचीं थी. कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले कंगना ने मीडिया से बात की,

कंगना रनौत ने कहा कि ‘मैंने हमेशा कहा है और आज भी कहूंगी कि हमें जो आजादी मिली है वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर जैसे कई क्रांतिकारियों की वजह से है. यह आजादी हमें मांगने से नहीं मिली, आजादी हमें अपने हक से मिली. हमें इसके लिए लड़ना पड़ा था.

कंगना ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं नेता सुभाष चंद्रवादी हूं, मैं गांधीवादी नहीं हूं. यह बहुत से लोगों को परेशान करता है कि मैं ऐसी चीजें करती हूं. लेकिन सबकी अपनी-अपनी विचारधारा है. मेरा मानना ​​है कि नेताजी और सावरकरजी के संघर्ष को छिपा दिया था. केवल एक तरफी चीजों को दिखाया गया कि एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरे को आगे बढ़ा दो, या दांडी यात्रा ने हमें आजादी है. लाखों लोगों ने खून बहाया है तब इस देश को आजादी मिली है.

Related posts

‘धूम-4’ और ‘रामायण’ के लिए मुझसे नहीं किया गया है संपर्क: रणबीर कपूर

Live Bharat Times

पहलवानों का धरना: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हंगामे के बाद अहम बैठक करेगी AAP

Live Bharat Times

गोवा नाइटक्लब आग: लूथरा बंधु फुकेत से गिरफ्तार

Live Bharat Times

Leave a Comment