Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सूरत : तातिथैया के पास रिक्शे की टक्कर से बिहार के युवक की मौत

बारडोली (गुजरात) : सूरत जिला की पलसाना तहसील के तातिथैया गांव के पास एक रिक्शे की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब राहगीर काम से घर लौट रहा था।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलसाना तहसील के तातिथैया गांव की साईराम सोसाइटी और मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के मोहनी खुर्द गाँव निवासी सामदेव खैहेरू महतो (उम्र 40)  गांव की ही सतनाम मिल में सहायक के रूप में कार्यरत था। रविवार को रात करीब नौ बजे रात की पाली का काम खत्म कर सामदेव घर लौट रहा था कि ऑटो रिक्शा चालक ने सामदेव को पीछे से टक्कर मार दी और उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।  हादसे के बाद रिक्शा चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से सामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और पुलिस ने रिक्शा चालक के खिलाफ कडोदरा जीआईडीसी थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

Related posts

देर रात जाह्नवी कपूर के साथ कार में कौन था? कैमरे की फ्लैश लाइट जलते ही चेहरा…

Admin

ग्लोबल गवर्नेंस अवार्ड्स 2026: मुंबई में सम्मान

Live Bharat Times

गाय के दूध-गोबर से खेती, कर किसान बना करोड़पति

Live Bharat Times

Leave a Comment