Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो इस देसी उपचार को अपनाएं

लंबे घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं। खास करके महिलाओं को लंबे और खूबसूरत बाल पसंद होते हैं। बालों को घना बनाने के लिए वह बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। लेकिन उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। कभी-कभी बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। उसके बाद यह और ज्यादा पतले हो जाते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना चिंता का विषय बन जाता है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको देसी उपचार करना चाहिए। आज हम एक खास उपाय आपको बताएंगे। इसके इस्तेमाल से आज झड़ते बालों को रोक पाओगे।
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हो गई हैं तो आपको प्याज का इस्तेमाल करना चाहिए। एक से दो प्याज लेकर उसका रस निकाल लीजिए। अब इस रस में थोड़ा नींबू का रस ऐड कीजिए। बालों की स्कैल्प में अच्छे तरीके से मसाज कीजिए। आधे से 1 घंटे तक इसे बालों में ही रहने दें। उसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस उपाय को जरूर करें। इससे झड़ते बालों की समस्या दूर होगी। इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी। नींबू डैंड्रफ को दूर करने में मदद करेगा। सर्दियों की सीजन में आप इस उपाय को जरूर अपनाएं।

Related posts

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है रतन टाटा, ऑस्ट्रेलिया ने नवाजा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से

Live Bharat Times

Drishyam 2: क्या एक बार फिर परिवार को बचाने में कामयाब होंगे अजय देवगन? इस दिन रिलीज हो रही ‘दृश्यम 2’

Live Bharat Times

जानें भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक नीलिमा मोटापर्ती के बारे, नहीं की है आईआईटी-आईआईएम से पढाई, उनका बिजनेस है…

Live Bharat Times

Leave a Comment